सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर की विशेष बैठक बुधवार को पंचायत समिति अध्यक्ष आरती देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विकास खंड अधिकारी किशोरी लाल जसवाल ने बजट पेश करते हुए विभिन्न विभिन्न स्रोतों से 15वें वित्त आयोग में 2 करोड़ 94 लाख 24 हजार 700 रुपये अनुमानित आय दर्शाई।
इसमें दो करोड़ से अधिक बजट वेतन के अलावा स्टेशनरी पर खर्च होगा, जबकि 32 लाख अनुमानित विभिन्न विकास कार्य पर खर्च किया जाएगा। पंचायत समिति के आगामी चुनावों को लेकर समिति भंग होने से पूर्व बुधवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया।
बजट में आय को लेकर के विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यय को भी दर्शाया गया। पंचायत में हुए विकास कार्य को लेकर भी समीक्षा की गई। वहीं, सोलर लाइट स्थापित करने के लिए दोबारा से मूल्यों का सुधार कर पंचायत में यह सुविधा शीघ्र स्थापित करने को लेकर भी अमलीजामा पहनाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।
इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी किशोरी लाल जसवाल, पंचायत समिति अध्यक्ष आरती देवी पंचायत समिति निरीक्षक, शेर सिंह सदस्य अमनदीप राणा आदि ने इस बैठक में भाग लिया। संवाद