फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंधड़ और बिजली गिरने से 14 ट्रांसफार्मर ठप, बत्ती गुल रहने से लोग परेशान

Thu, 29 Jan 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बनाल में बिजली खंभे की मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्रोत : बिजली बोर्ड
विज्ञापन
हमीरपुर। बीती रात को जिले में तेज हवाओं और बारिश के बीच अंधड़ और बिजली गिरने से 14 ट्रांसफार्मर प्रभावित हो गए, जिससे कई जगह विद्युत आपूर्ति ठप गई। सुजानपुर और बड़सर में सबसे अधिक ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं।
विज्ञापन

18 खराब ट्रांसफार्मर में से कुछ बिजली गिरने से जल गए और कई बिजली के तार टूटने के कारण ठप हो गए। बिजली बोर्ड ने पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान जताया है। हालांकि बिजली बोर्ड के कर्मी बिजली सेवा बहाल करने में जुटे हुए हैं।
अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सेवा बहाल कर ली गई है। मंगलवार रात को बारिश के बीच तेज हवाओं के कारण बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। बिजली उपमंडल सुजानपुर के तहत जंगलबैरी, चबूतरा और चौरी सहित अन्य जगहों पर दस ट्रांसफार्मर खराब हो गए। वहीं, छह ट्रांसफार्मरों को ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन

जंगलबैरी, चबूतरा में करीब दो से तीन घंटे के बाद बिजली सेवा बहाल हो गई। वहीं, पंटलांदर में भी बिजली सेवा बहाल कर दी जाएगी। दाड़ला गांव सहित अन्य गांवों में रात को बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हमीरपुर शहर में बुधवार दोपहर को तीन से चार बार बिजली सेवा प्रभावित हुई है।
कोट

अंधड़ के चलते 15 के करीब ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। कई जगह बिजली के तार टूटे हैं। पांच लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। बिजली बोर्ड कर्मी बिजली सेवाओं को बहाल कर रहे हैं। -आशीष कपूर, एसई, बिजली बोर्ड, हमीरपुर

बनाल में बिजली खंभे की मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्रोत : बिजली बोर्ड

बनाल में बिजली खंभे की मरम्मत करते बिजली कर्मी। स्रोत : बिजली बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें