जाहू (हमीरपुर)। ट्रेडिशनल नेटबाल, फास्ट-फाइब नेटबाल और मिक्स नेटबाल के सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमों को ट्रायल चार मई को बिलासपुर जिला के सीडलिंग पब्लिक स्कूल देहरा में लिया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके बाद यहां पर भी कैंप का आयोजन किया जाएगा।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को नेटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया 2025-26 की पंजीकरण नंबर की स्लिप, जन्म तिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा। संवाद