जाहू मेवा उत्सव में रविवार के दिन भी नहीं जुटी लोगों की भीड़। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। तीन जिलों हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के संगम स्थल जाहू के खेल मैदान में चल रहे सात दिवसीय मेवा उत्सव से पहले चार दिनों से दुकादारों की आशाओं के अनुरूप भीड़ जमा नहीं हो पाई है। इससे दुकानदारों को रोजी-रोटी का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है।
रविवार को छुट्टी के दिन मेवा उत्सव देखने के लिए भी लोगों की भीड़ नहीं जुटी, जिससे दुकनदार निराश दिखे। जाहू पंचायत के खेल मैदान में 24 से 30 अप्रैल तक मेवा उत्सव चल रहा है। प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से आए दुकानदारों ने करीब 175 अस्थायी दुकानें खेल मैदान में सजाई हुई हैं।
उत्सव के पहले चार दिनों तक दुकानों में कम ग्राहक आने से दुकानकार बेहद परेशान हैं। यहां तक हिडोला भी दिनभर नहीं चलता है। केवल शाम के समय सांस्कृतिक संध्या के दौरान ही चल रहा है।
रोजमर्रा की वस्तुओं वाली रेडिमेट कपड़े, औजारों, मिष्ठान, पशुओं की साज-सजा की दुकानों समेत अन्य दुकानें भी खरीददारों के अभाव से सुनी पड़ी हुई हैं। मेवा उत्सव में आए दुकानदार मुकेश, रमन, कमल, राजेंद्र, कमलेश, शंकर, शेर सिंह, मनीष, चमन, हरनाम व अन्य ने बताया कि मेवा उत्सव में पहली बार आए हैं, लेकिन अभी तक बहुत कम सामान बिका है। संवाद