फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी-उहल सड़क पर सुगम होगा सफर

Wed, 20 Nov 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। अब टौणी देवी-उहल सड़क पर वाहन चालकों का सफर सुगम और आरामदायक होने वाला है। लंबे समय से गहरे गड्ढों और खराब हालत में पड़ी इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क पर गड्ढों को भरने के लिए विभाग ने कुल दस लाख रुपये का बजट आवंटित किया है, जिसमें पांच-पांच लाख रुपये के दो टेंडर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन गड्ढों की वजह से सड़क पर गाड़ी चलाना खतरनाक हो गया था। कई बार हादसों की आशंका बनी रहती थी। इन गड्ढों को भरने के बाद अब सड़क पर सफर करना सुरक्षित और सुगम होगा, जिससे यात्रा में होने वाली परेशानियां समाप्त हो जाएंगी।
हालांकि, कुछ स्थानों पर पहले ही सड़क को चौड़ा करने के लिए कटिंग का कार्य किया जा चुका है, जहां पैचवर्क फिलहाल नहीं किया जाएगा। इन हिस्सों की स्थिति कच्ची है और इन्हें पक्का करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सीआरआईएफ (सड़क विकास योजना) के तहत डीपीआर तैयार कर भेजी है। यदि बजट को स्वीकृति मिलती है तो इन स्थानों पर भी सड़क को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

चूंकि मौसम ठंडा हो चुका है, लोक निर्माण विभाग ने फिलहाल उहल तक के हिस्से पर पैचवर्क करने का निर्णय लिया है। विभाग का लक्ष्य इस सड़क को जल्द से जल्द पूरी तरह से सुधारने का है, ताकि इस मार्ग से सफर करने वाले सभी लोग सुरक्षित और सुखद अनुभव कर सकें।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन देवराज ने बताया कि टौणी देवी-उहल सड़क के पैचवर्क के लिए दो टेंडर जारी किए गए हैं। इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। पैचवर्क के बाद सड़क की स्थिति में सुधार होगा और वाहन चालकों को सफर में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें