हमीरपुर। बद्दी की कंपनी सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 22 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के 40 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। यह साक्षात्कार सुबह 10ः00 बजे से शुरू होगा।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस साक्षात्कार में मैट्रिक, 12वीं पास, स्नातक और होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक 18 से 45 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को बद्दी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, खरड़ और मोहाली में नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 11,680 रुपये मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, अन्य भत्ते एवं बोनस, वर्दी और संयुक्त रूप से रहने एवं खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। जो उम्मीदवार इस योग्यता को पूरा करते हैं और रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हैं, वे अपने मूल प्रमाण पत्रों और हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।