हमीरपुर। हिमाचल राजकीय अध्यापक संगठन (एचजीटीयू) ने शिक्षकों की मांगों को लेकर बुधवार को एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष संजीव ठाकुर ने बताया कि शिष्टमंडल ने निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री से शिक्षकों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए सहयोग की मांग की, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। संजीव ठाकुर ने बताया कि शिक्षकों के लिए प्रस्तावित ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर अध्यापकों में भारी रोष है। नई प्रस्तावित ट्रांसफर पॉलिसी की सबसे बड़ी खामी ये है कि प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में पांच जोन ही नहीं बनते।
95 फीसदी शिक्षकों को टारगेट कर बनाई जाने वाली कोई भी नीति न केवल विसंगतियों से भरी हुई है बल्कि यह संविधान द्वारा दिए समानता के मौलिक हकों का भी उल्लंघन कर रही है। टीजीटी से लेक्चरर पदों पर प्रमोशन का भारी बैकलॉग बन चुका है। बैकलॉग को जारी करवाना और प्रमोशन द्वारा उक्त पदों को भरे जाने, प्रिंसिपल और हेडमास्टर की लंबित प्रमोशन को जल्द करने की मांग की गई। इस अवसर पर संगठन के राज्य उपाध्यक्ष हंस राज, जिला के उपप्रधान सुशील चौहान, हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, नादौन खंड के प्रधान मनोज शर्मा, वित्त सचिव शशि शर्मा, सुजानपुर इकाई के अध्यक्ष अरुण शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य गुरबचन सिंह, दिनेश दीवान, राज्य कार्यसमिति से सुदर्शन सिंह, सुभाष चौधरी, सुशील पठानिया, अजय पाल, शशि ठाकुर, मनजीत सिंह, राकेश शर्मा, चमन धीमान, मलकीयत सिंह, सुरेंद्र भट्टी, परमजीत डोगरा, सतीश शर्मा, राजेश कुमार, नवतेज सिंह, सुरजीत, मुलख राज, राजेंद्र, जितेंद्र, बलबीर सिंह और देवराज सहित भारी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।