जाहू (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू में आशादीप इको क्लब के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के तहत इंटीग्रेटेड मिशन लाइफ प्रोजेक्ट पर एक दिवसीय विद्यालय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
विज्ञापन
इसका आयोजन भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा हिमाचल प्रदेश विज्ञान एवं पर्यावरण परिषद के सौजन्य से किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों के साथ विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
आशादीप इको क्लब प्रभारी एवं टीजीटी मेडिकल किरण बाला ने बताया कि कार्यशाला में शिक्षकों और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण तथा टिकाऊ जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
इस दौरान वर्मी कंपोस्ट एवं जैविक कचरा प्रबंधन, सीड बॉल निर्माण और पक्षियों के लिए घोंसले तैयार करने व उन्हें स्थापित करने का प्रशिक्षण दिया गया।
इसके अलावा प्रतिभागियों को जल संरक्षण, सौर ऊर्जा के उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों से पर्यावरण अनुकूल वस्तुएं तैयार करने तथा अपशिष्ट प्रबंधन के विभिन्न तरीकों से भी अवगत करवाया गया।