फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली निकाली गई। अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम ने उपायुक्त कार्यालय परिसर से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व उन्होंने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई। रैली मुख्य बाजार, बस अड्डा, भोटा चौक से होते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के कार्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में ट्रांसपोर्टर तथा काफी संख्या में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान सड़क सुरक्षा, देश की रक्षा जैसे नारे भी लगाए गए और बैनर तथा नारों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। रतन गौतम ने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस दौरान बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन न चलाने, छोटे बच्चों को वाहन चलाने के प्रति प्रोत्साहित न करने, सही स्थान पर वाहनों की पार्किंग, नशे की हालत और तेज गति से गाड़ी न चलाने इत्यादि के बारे में संदेश दिए गए। पिछले दस वर्षों में देश में लगभग 14 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए और प्रदेश में भी प्रति वर्ष लगभग 1400 लोग सड़क हादसों में अपनी जिंदगी गंवा देते हैं। इस तरह के हादसों के शिकार लोगों में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, जोकि चिंतनीय पहलू है। स्थानीय प्रशासन और विभागों के माध्यम से लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए वर्ष भर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे सड़क एवं यातायात नियमों का सदैव पालन करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विरेंद्र शर्मा, उपमंडलाधिकारी डॉ. चिरंजी लाल तथा मंडलीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम अवतार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें