बड़सर/हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत पड़ते एक गांव की महिला ने शिक्षक के खिलाफ बाइक पर उसका पीछा करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि प्राइमरी स्कूल में तैनात एक अध्यापक उसका कई दिनों से लगातार बाइक पर पीछा कर रहा है। इस कारण उसे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर अध्यापक के खिलाफ भादंसं की धारा 354डी के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।