फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी में टैक्सी स्टैंड न होने से बढ़ी यातायात समस्या

Wed, 13 May 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी में सड़क किनारे पार्क कीं टैक्सियां। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अवाहदेवी (हमीरपुर)। कस्बा अवाहदेवी में बढ़ती यातायात अव्यवस्था के बीच टैक्सी स्टैंड की सुविधा न होना अब एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। इससे टैक्सी चालकों और यात्रियों दोनों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बस अड्डा और मुख्य बाजार क्षेत्र में टैक्सियों के लिए कोई निर्धारित स्थान न होने के कारण सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग से जाम की स्थिति लगातार बनी रहती है। लगभग 20 से 25 टैक्सियां प्रतिदिन इस क्षेत्र में संचालित होती हैं, लेकिन स्टैंड न होने के कारण चालक मजबूरी में अलग-अलग स्थानों पर वाहन खड़े करते हैं।
विज्ञापन

वहीं, सड़क के किनारे खड़े निजी वाहन भी यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावित कर रहे हैं, जिससे यात्रियों को टैक्सी ढूंढने में परेशानी होती है और आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इस संबंध में टैक्सी चालकों राज कुमार, अरविंद भारती, विजय कुमार, अशोक कुमार, बंटू और सुनील कुमार आदि का कहना है कि यदि प्रशासन उचित स्थान पर टैक्सी स्टैंड का निर्माण करता है, तो यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार हो सकता है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।
स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें