बस अड्डा सुजानपुर में निगम की बस से उतारे गई सवारियां। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। मिनी सचिवालय सुजानपुर के बाहर मुख्य सड़क पर बेतरतीव तरीके से खड़े वाहनों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बुधवार को इसका सीधा असर परिवहन निगम की बस सेवा पर पड़ा, जिससे सुजानपुर से हमीरपुर जाने वाले रूट को बदलना पड़ा।
करीब 20 मिनट तक चालक ने बस को जाम से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर उसे मजबूरन बैक गियर लगाकर बस को अड्डा वापस लाना पड़ा। इसके बाद बस अड्डा में यात्रियों को उतारकर बस को टीहरा रूट से आगे भेजा गया।
इस कारण चरोट जाने वाली सवारियों अमर सिंह, जानकी देवी, राकेश कुमार, सोमनाथ सहित अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि सड़क पर बेतरतीव खड़े वाहनों से हर दिन काफी दिक्कत होती है।
वहीं, हमीरपुर डिपो की यह बस प्रतिदिन 11:15 बजे सुजानपुर से चरोट, कनरेड़, री, भालाणा वाया पटलांदर होकर हमीरपुर जाती है, लेकिन जाम के कारण इसका नियमित रूट प्रभावित हुआ। यात्रियों ने प्रशासन से उचित पार्किंग स्थल चिन्हित करने की मांग की है। संवाद
बस अड्डा सुजानपुर में निगम की बस से उतारे गई सवारियां। संवाद