फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी बाजार में जाम, एक घंटे तक वाहन चालक परेशान

Sat, 29 Aug 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रक्षा बंधन के दिन भरेड़ी बाजार में जाम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
लोगों की हनुमान चौक पर गृह रक्षक की तैनाती की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में रक्षाबंधन के दिन वाहनों की आवाजाही बढ़ने से करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। त्योहार के चलते बाजार में बढ़ी भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।
जाम खुलने के बाद वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। बाजार में सड़क को खुला करने के साथ फुटपाथ का निर्माण भी किया गया है, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन जाम का प्रमुख कारण बने।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों विजय, संजय कुमार, बलवीर, राज कुमार, सुनील कुमार, दिनेश भाटिया, कुलदीप कुमार, पूर्ण चंद और अरुण कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि निचले चौक वर्षा शालिका पर गृह रक्षक तैनात रहता है, जबकि व्यस्त हनुमान चौक पर कोई गृह रक्षक नहीं है।
विज्ञापन

लोगों ने हनुमान चौक पर भी गृह रक्षक की तैनाती और त्योहारों व अधिक भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त यातायात व्यवस्था करने की मांग की है। इससे गलत पार्किंग पर रोक लगाने और यातायात को व्यवस्थित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

रक्षा बंधन के दिन भरेड़ी बाजार में जाम। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें