फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टमक की थाप पर निभाई सायर मेले की परंपरा

Fri, 18 Sep 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। दशकों पुरानी परंपरा को संजोए लदरौर के सायर मेले के दूसरे दिन उखली पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुशील ठाकुर ने टमक की थाप के साथ मेले की पारंपरिक रस्म को निभाया। मेले में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सुशील ठाकुर का गर्मजोशी से हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बाबा लखमीर दास मंदिर में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। पंडित देवराज के सानिध्य में पूरी की गई इस रस्म के बाद, सुशील ठाकुर ने मंदिर के विकास के लिए 31 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की और साथ ही महिला मंडलों को भी राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत झरलोग के प्रधान मनोज कुमार, उपप्रधान अरुण ठाकुर, वार्ड सदस्य, मंदिर कमेटी के प्रधान विजय कुमार, उपप्रधान अनुपमा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें