होली पर्व को लेकर रंगों से सजे बाजार,रंगों के दामों में इस बार कोई भी उतार-चढ़ाव नहीं
जिलाभर में 14 को धूमधाम से मनाई जाएगी रंगों की होली
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। होली पर्व को लेकर जिलाभर के बाजार सजना शुरू हो गए हैं। जिला में रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होली पर्व को लेकर इस बार बाजार में मुख्य रूप से स्नो स्प्रे कलर और फॉग रंगों की सबसे अधिक डिमांड है।
लोग दुकानों में पहुंचकर स्नो स्प्रे कलर और फॉग रंगों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। होली के रंगों के दामों में इस बार किसी भी प्रकार उत्तार-चढ़ाव नहीं है। बाजार में छोटी से बड़ी दुकानों में 10 रुपये से लेकर 100 रुपये पैकेट के हिसाब से रंग बिक रहे हैं। इसके अतिरिक्त दुकानों में गुलाल, वाटर कलर, गुब्बारे टैंक पिचकारी भी 50 से 700 रुपये आकार के अनुसार बिक रहे हैं।
मुख्य बाजार हमीरपुर के दुकानदारों शाविन चंदेल, अश्वनी शर्मा, अमन, आशीष, प्रदीप आदि ने कहा कि होली के रंगों में किसी भी प्रकार की उतार चढ़ाव नहीं है। दुकानों में गुलाल 200 रुपये किलो पिचकारी 50 से 700, होली के रंग 10 से लेकर 20 रुपये 250 ग्राम, स्प्रे स्नो कलर 50 से 100 रुपये, केशू के फूलों की डिब्बी 100 रुपये के हिसाब से बिक रही है। होली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। लोग सबसे अधिक ड्राई फॉग और स्प्रे स्नो कलर की कर रहे हैं। इन रंगों से दाग नहीं पड़ते और त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं होता। रंगों का निर्माण मुख्यत: फूलों और आर्गेनिक रंगों से किया जाता है।
14 को बंद रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान
हमीरपुर शहर में होली पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन शहर के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रधान सुमित ठाकुर ने होली के उपलक्ष्य पर जिला के सभी व्यापारियों और आम लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बाजार में सभी व्यापारी और स्थानीय लोग मिलकर धूमधाम से होली मनाएंगे। जिसके लिए गांधी चौक पर होली उत्सव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।