फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रक्षाबंधन समेत अन्य पर्वों से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद

Mon, 17 Aug 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। 17 अगस्त से भद्रपद मास का आरंभ हो रहा है। इस माह विवाह नहीं होने के कारण शादी-ब्याह से जुड़े कारोबारियों को मंदी की आशंका सता रही है। हालांकि, भद्रपद में कई प्रमुख त्योहार, व्रत और उद्यापन होने के चलते बाजार के अन्य कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

भद्रपद मास में रक्षाबंधन, चंदन षष्ठी, हरितालिका व्रत एवं उद्यापन, गुगा नवमी, गणेश चतुर्थी और ऋषि पंचमी सहित कई पर्व मनाए जाएंगे। त्योहारों के चलते कपड़ा, बर्तन, मनियारी और राशन की दुकानों पर खरीदारी बनी रहने की संभावना है।
त्योहारों की तैयारियों को लेकर बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि भद्रपद मास के बाद आश्विन मास में महज एक विवाह का सावा 21 सितंबर को है।
विज्ञापन

इसके बाद 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। हालांकि, 12 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक शुक्र अस्त रहने के कारण नवरात्र के दौरान भी मांगलिक कार्यों और खरीदारी पर कुछ असर पड़ सकता है।
व्यापारियों में तारा चंद, वीरेंद्र, पवन, राकेश, कमलेश, प्रवेश आदि ने बताया कि लगातार आने वाले त्योहारों से बाजार में रौनक बनी रहने की उम्मीद है। कपड़ा, बर्तन, मनियारी, राशन समेत अन्य कारोबारियों को त्योहारों के चलते ग्राहकों की अच्छी आवाजाही और बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें