फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाल हटाने पर भड़के कारोबारी

Fri, 18 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
विज्ञापन
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय होली मेले में कारोबार करने पहुंचे व्यापारियों ने प्रशासन की ओर से आवंटित भूमि से स्टाल हटाकर दूसरी जगह लगाने के फरमान का कड़ा विरोध किया है। कारोबारियों का आरोप है कि उनके स्टाल ऐसी जगह शिफ्ट किए जा रहे हैं जहां अधिक ग्राहक नहीं पहुंचते हैं। जाहिर है इससे कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन


ऐसे में कारोबारियों ने अपनी स्टाल न हटाने को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। साथ ही, पहले आवंटित भूमि से स्टाल न हटाने को लेकर भी अड़ गए हैं। कारोबारी बलविंद्र, राजेश, कालीदास, बंशी, बलविंद्र, ज्ञान चंद, सुनील, विजय कुमार, पप्पू आदि का कहना है कि प्रशासन ने उन्हें करीब एक सप्ताह पहले ही प्लाट आवंटित कर दिए हैं।

उन्होंने यहां अपने स्टाल स्थापित भी कर दिए हैं। स्टाल लगाने के बाद अब प्रशासन दोबारा भूमि स्थानांतरित करवा रहा है। कारोबारियों का आरोप है कि उन्हें ऐसी भूमि पर प्लाट दिए जा रहे हैं, जहां ग्राहक बहुत ही कम पहुंचते हैं। इससे उनका कारोबार प्रभावित होगा।
विज्ञापन


कारोबारियों ने प्रशासन को दोटूक सुना दी है कि वह पहले आवंटित भूमि से नहीं हटेंगे। प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर कारोबारियों ने शुक्रवार को चौगान में विरोध-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


तहसीलदार सुरेश पटियाल का कहना है कि मामला प्रशासन के ध्यान में है। इस बारे में कुछ नहीं कर सकता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें