फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में बरसात से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 02 Jul 2024 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर पंचायत नादौन बारिश से बचाव की तैयारियों का जायजा लेते प्रतिनि​धि व अ​धिकारी। संवाद।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। भारी बरसात की चेतावनी के चलते नगर पंचायत नादौन ने भी किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए कमर कस ली है। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शम्मी सोनी की अगुवाई में नगर पंचायत प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


टीम ने वार्ड-एक तथा छह में पानी की निकासी नालियों की जांच की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के दिनों में स्वच्छता कर्मियों को विशेष परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि वर्षा होने से पूर्व नगर पंचायत किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उचित व्यवस्था करने का प्रयास कर रही है, ताकि लोगों को राहत महसूस हो सके।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी व्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ के कारण नादौन शहर को काफी नुकसान हुआ था जिसके कारण ही अब नगर पंचायत भी अपने स्तर पर तैयारी में जुट गई है। इस अवसर पर नगर पंचायत सचिव रमन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता अंशुल, स्वच्छता प्रभारी अक्षत सोनी, फोर लेन अधिकारी अंकुर यादव सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें