फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दरब्यार पंचायत में खराब सरकारी सीमेंट ले जाते पकड़ा टिपर

Wed, 17 Dec 2025 07:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत हुए थे 80 सीमेंट के बैग
विज्ञापन


20 बैगों का ही हुआ इस्तेमाल, 45 हुए खराब और 15 का कोई ब्योरा नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

अवाहदेवी (हमीरपुर)। दरब्यार पंचायत में मंगलवार को ग्रामीणों ने सरकारी सीमेंट से भरे एक टिपर को गांव के बीच सड़क पर रोक लिया। यह टिपर पंजोत से कुणाह खड्ड की ओर जा रहा था। ग्रामीणों को टिपर चालक की गतिविधि पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने वाहन को रुकवाकर चालक से सीमेंट ले जाने बारे में पूछताछ की। चालक सीमेंट के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
ग्रामीणों ने जब सीमेंट के बैगों की जांच की तो पाया कि सीमेंट पूरी तरह से सेट हो चुका था और उपयोग के लायक नहीं था। इससे ग्रामीणों को आशंका हुई कि खराब सीमेंट को खड्ड में दबाने के लिए ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत बीडीओ कार्यालय टौणीदेवी को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही बीडीओ कार्यालय से प्रवीण कुमार और कनिष्ठ अभियंता राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सीमेंट की जांच की और उसे खराब पाया। मौके पर मौजूद पंचायत सचिव अश्वनी कुमार ने कहा कि दरब्यार गांव के एक रास्ते के निर्माण के लिए करीब दस माह पूर्व सीमेंट के 80 बैग स्वीकृत किए गए थे। इनमें से 20 बैग रास्ते के कार्य में उपयोग हो चुके थे। विवादों के चलते रास्ते का निर्माण कार्य बीच में ही बंद हो गया। दस माह बीत जाने के बाद पंचायत ने इस सीमेंट को किसी अन्य स्थान पर उपयोग करने का प्रस्ताव डाला। लेकिन मौके पर मौजूद सीमेंट पूरी तरह से खराब हो गया था। जांच के दौरान बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने पाया कि 45 बैग खराब सीमेंट टिपर में लदे हुए थे। जबकि शेष 15 बैग न तो किसी निर्माण कार्य में लगे पाए गए और न ही पंचायत के स्टोर में मौजूद थे।
विज्ञापन

इन 15 बैगों का कोई स्पष्ट रिकॉर्ड या जानकारी नहीं मिल पाई। घटना के समय पंचायत प्रधान और वार्ड सदस्य मौके पर मौजूद नहीं थे। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कनिष्ठ अभियंता राजेश वर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। वहीं इस बारे में खंड विकास अधिकारी टौणी देवी वैशाली शर्मा ने कहा कि अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं पहुंची है। रिपोर्ट पहुंचते की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें