फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिब्बत युवा कांग्रेस ने चीन के विरोध में निकाली बाइक रैली

विज्ञापन
बाइक रैली निकाल हमीरपुर पहुंचे तिब्बती यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। तिब्बत युवा कांग्रेस ने चीन को बेनकाब करने के लिए बुधवार को इंडो-तिब्बत बॉर्डर बाइक रैली का आयोजन किया। दोपहर बाद यह रैली हमीरपुर पहुंची। यहां पर तिब्बत युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जोनपो ने बताया कि धर्मशाला के मैक्लोडगंज से शुरू हुई बाइक रैली हमीरपुर से होते हुए शाम को बिलासपुर पहुंचेगी। बाइक रैली अगले दिन बिलासपुर से रामपुर के लिए रवाना होगी। रामपुर से चीन बार्डर तक यह रैली निकाली जा रही है। रैली में 50 बाइक और 10 गाड़ियां शामिल की गई हैं। बाइक रैली में हिमाचल, देहरादून और दिल्ली के तिब्बती युवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

रैली का मुख्य उद्देश्य चीन के उत्पादों का बहिष्कार करके चीन को जवाबदेह बनाना है। भारतीय जमीन पर चीन की घुसपैठ का मुकाबला करने और उसे नियंत्रित करने के लिए तिब्बत की स्वतंत्रता ही एकमात्र व्यापक समाधान है। तिब्बत के दिरू प्रदेश के सभी राजनीतिज्ञ कैदियों को बिना शर्त रिहा करने समेत इंडो तिब्बत बार्डर बाइक रैली का उद्देश्य चीन के उन सभी झूठों और अत्याचारों को बेनकाब करना है जो न केवल तिब्बतियों बल्कि दुनिया भर के प्रभावितों के लिए है। पिछले साल चीन के बुहान शहर से कोरोना वायरस निकला। इस वायरस के कारण दस लाख 26 हजार लोगों की मौतें और पांच करोड़ से अधिक लोग संक्रमित होने से दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई है। चीन को इस कार्रवाई के लिए एक व्यक्ति के रूप में जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें