फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पानी की खातरी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम शिवांश की पानी की खातरी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

शिवांश रविवार को घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर के पास बनी पानी की खातरी के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया।
परिजनों को जब उसके खातरी में गिरने का पता चला तो उन्होंने तुरंत उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बच्चे के शव को अधिकार क्षेत्र में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें