फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन की 3 पंचायतों के 3 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद नादौन उपमंडल की तीन ग्राम पंचायतों के तीन वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत कोटला चिलियां के वार्ड नंबर 7 गांव रिट में जलाड़ी-सलौणी सड़क के पास गांधी राम की दुकान के आसपास का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत बड़ा के वार्ड नंबर 5 गांव धंगड़ में नादौन-सुजानपुर सड़क की बाईं ओर गुलशन कुमार के घर से संजीव कुमार की दुकान तक और ग्राम पंचायत कोहला के वार्ड नंबर 2 गांव कोहला में रामदयाल, किशोरी लाल, दिनेश सिंह और अजय कुमार के घर के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इन क्षेत्रों में कोई भी व्यक्ति अथवा वाहन बाहर से भीतर या भीतर से बाहर नहीं आ-जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें