फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरापिट पर बैठा युवक खाई में गिरा, आई चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के अमरोह गांव में शनिवार रात एक पैरापिट पर बैठा युवक असंतुलित होकर करीब 25 फीट नीचे खाई में गिर गया। इससे उसे चोटें आई हैं। साथ मौजूद युवक ने 108 नंबर पर इसकी सूचना दी। यहां से दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया गया। दमकल और पुलिस विभाग ने मौके पर पहुंचकर युवक को खाई से निकाला और उसे एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा। जहां उसका उपचार चल रहा है ।
विज्ञापन

आशीष पुरी पुत्र जगदीश चंद गांव और डाकघर चनोर तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा उम्र 26 साल अपनी बाइक पर एक दोस्त के साथ हमीरपुर से घर जा रहा था तो अमरोह के पास आराम करने के लिए एक पैरापिट पर बैठ गए। जहां से आशीष पुरी अचानक नीचे करीब 25 फीट गहरी खाई में गिर गया। दूसरे युवक ने इसकी सूचना 108 पर कॉल करके दी। लीडिंग फायरमैन देवेंद्र भाटिया ने कहा रात के सवा तीन बजे विभाग को सूचना मिली। सवा चार बजे के करीब रस्सियों व सीढ़ी की सहायता से युवक को निकालकर अस्पताल भेजा गया। एसएचओ सदर संजीव गौतम ने कहा कि दमकल विभाग की मदद से युवक को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें