फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में थ्री टेस्ला मशीन स्थापित, चार माह बाद भी जांच शुरू नहीं

Fri, 06 Nov 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
शालू पुरी निवासी हमीरपुर शहर
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी अस्पताल में किफायती दरों पर एमआरआई जांच की सुविधा मिलने का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के नए परिसर में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन चार माह बाद भी शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

मशीन स्थापित होने के साथ रेडियोलॉजी विभाग के स्टाफ का प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है, लेकिन मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, कई मरीजों को एमआरआई के लिए टांडा और आईजीएमसी शिमला जाना पड़ रहा है।
अब मशीन का संचालन नए अस्पताल भवन के लोकार्पण के बाद शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज का संचालन वर्ष 2018 से क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में हो रहा है। पिछले माह जोलसप्पड़ में अकादमिक भवन का लोकार्पण हो चुका है, जबकि अस्पताल ब्लॉक का लोकार्पण होना बाकी है।
विज्ञापन

फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल में ही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मरीजों की जांच कर रहे हैं। डॉक्टरों की ओर से जरूरत के अनुसार एमआरआई जांच लिखी जाती है, लेकिन सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
इसके अलावा टांडा और आईजीएमसी जाने से समय और किराये का अतिरिक्त बोझ भी उठाना पड़ता है।
थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन आधुनिक तकनीक से लैस है। इससे उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें प्राप्त होती हैं और जटिल बीमारियों की पहचान करने में मदद मिलती है। मशीन शुरू होने से हमीरपुर सहित आसपास के जिलों के मरीजों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार मशीन स्थापित हो चुकी है और रेडियोलॉजी विभाग के स्टाफ का प्रशिक्षण भी पूरा कर लिया गया है। अब सरकार की अनुमति मिलने के बाद ही एमआरआई जांच की सुविधा शुरू हो सकेगी।

कोट
सरकार को मशीन से जल्द जांच शुरू करवानी चाहिए। मेडिकल कॉलेज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। यहां डॉक्टर मरीजों को एमआरआई जांच के लिए लिखते हैं, लेकिन सुविधा नहीं होने से उन्हें निजी लैब में जांच करवानी पड़ती है। सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए। -प्रकाश चंद सेन, अध्यक्ष, प्रभात सुधार सभा हमीरपुर
-


मशीन शुरू होने पर मरीजों को एमआरआई जांच के लिए टांडा और आईजीएमसी के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार को जल्द इस दिशा में कदम उठाना चाहिए। -गोपाल सिंह, वरिष्ठ नागरिक, हमीरपुर शहर

मरीजों को एमआरआई जांच के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं, जबकि सरकारी स्तर पर यह जांच किफायती दरों पर हो सकती है। थ्री टेस्ला अत्याधुनिक मशीन है। इसकी सुविधा जल्द शुरू होनी चाहिए। -शालू पुरी, निवासी, हमीरपुर शहर

मशीन स्थापित कर दी गई है। सरकार की अनुमति मिलते ही इससे जांच शुरू की जाएगी। मशीन के संचालन के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। -डॉ. रमेश भारती, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर

शालू पुरी निवासी हमीरपुर शहर

शालू पुरी निवासी हमीरपुर शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें