फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में खड़ी हैं तीन खटारा एंबुलेंस, हो रही परेशानी

विज्ञापन
नेरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में खड़ी खटारा एंबुलेंस। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के विभिन्न अस्पतालों में खड़ी खटारा एंबुलेंस और अन्य क्षतिग्रस्त वाहन इन संस्थानों की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं। वहीं, मरीजों को भी इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। चिकित्सा खंड टौणीदेवी के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र नेरी के प्रांगण में भी तीन खराब एंबुलेंस खड़ी हैं। गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य उपकेंद्र परिसर में खड़ी इन गाड़ियों से परेशानी हो रही है। सूरज की गर्मी से जब यह खटारा गाड़ियां गर्म हो रही हैं तो आसपास का तापमान भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में इन गाड़ियों के खड़ा रहने से स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सा शिविर आदि के आयोजन के लिए भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां खड़ी खराब एंबुलेंस से कुछ सामान चोरी भी हो चुका है। पूर्व में इन निशुल्क एंबुलेंस सेवा का संचालन जीवीके ईएमआरआई कंपनी के माध्यम से किया जा रहा था, लेकिन खराब होने पर यह एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई हैं।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने कबाड़ के रूप में इन खटारा वाहनों को बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर ने जिले के सभी चिकित्सा खंड अधिकारियों को अपने यहां खड़े खराब वाहनों की सूची बनाने के लिए कहा है, ताकि इन्हें कबाड़ में शामिल किया जा सके। स्थानीय लोगों ओम प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अशोक पठानिया और वीरेंद्र सिंह ने कहा कि नेरी स्वास्थ्य उपकेंद्र में खड़ी इन एंबुलेंस को यहां से हटाया जाए। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि जिलाभर में करीब 9 वाहन हैं, जो चलने योग्य नहीं है। इन वाहनों की सूची तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलते ही आगामी कार्रवाई के निदेशालय को अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें