फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीएस-4 की नो एंट्री से सात माह से दिल्ली-हमीरपुर के तीन रूट ठप

Thu, 31 Jul 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर से दिल्ली के लिए जाने वाले वोल्वो के तीन रूट सात माह से ठप हैं। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। मात्र एक वोल्वो की सुविधा से सीट के लिए भी यात्रियों में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है।
इस कारण लोगों को एचआरटीसी की साधारण बसों में दिल्ली का सफर करना पड़ रहा है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सख्ती के चलते बीएस-छह मानक की बसों के संचालन की अनुमति है। हमीरपुर बस अड्डा से दिल्ली के लिए दिन में चार वोल्वो रूट एचआरटीसी के चलते थे। इनमें एक वोल्वो हमीरपुर डिपो, दो वोल्वो पालमपुर डिपो और एक तारा देवी डिपो से थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएस-4 वोल्वो बसों के कारण तीन रूट करीब सात माह पहले बंद हुए थे। वर्तमान में नई वोल्वो तारा देवी डिपो की हमीरपुर से दिल्ली रूट पर चलाई जा रही है। हालांकि निगम में नई बीएस-छह वोल्वो बसों की खेप शिमला में पहुंची थी, लेकिन हमीरपुर को बीएस-छह की एक भी नई वोल्वो नहीं मिली है।
वहीं, यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि नई वोल्वो की सुविधा दी जाए, ताकि वोल्वो बसों में आरामदायक सफर यात्रियों को मिलता रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें