फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर क्षेत्र में तीन सड़कें बाधित, हमीरपुर-ऊना एनएच डेढ़ घंटे बंद

Tue, 26 Aug 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर बिझड़ी के समीप गिरा पेड़। -संवाद
विज्ञापन
बिझड़ी/सलौणी/बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में लगातार बारिश ने यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त कर दी। हमीरपु-ऊना एनएच समेत तीन मुख्य सड़कों पर पेड़, ल्हासे और डंगे गिरने से वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही। इससे न केवल वाहन चालक और यात्री फंसे रहे बल्कि लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हमीरपुर को ऊना को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए कैंची मोड़ के पास पहाड़ी से बड़ा ल्हासा गिरने से पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद विभाग ने सड़क को खुलवाया और यातायात बहाल हुआ। इसी तरह सलौणी-दियोटसिद्ध सड़क पर तड़के करीब 3:30 बजे बिझड़ी तहसील भवन के समीप एक बड़ा चीड़ का पेड़ गिर गया।
सड़क पूरी तरह बंद हो गई, हालांकि गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह सात बजे के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया और आवागमन शुरू हो सका। वहीं बिझड़ी–घोड़ी धबीरी सड़क पर महारल के पास भी चीड़ का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे एचआरटीसी और निजी बसें समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाईं और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कई लोग बीच रास्ते ही फंसे रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा राजकीय कन्या उच्च पाठशाला बिझड़ी के खेल मैदान के साथ लगता डंगा भी ढह गया। इससे स्कूल भवन, रसोईघर, शौचालय और सीढ़ियों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत डंगे की मरम्मत करवाने और क्षेत्र में राहत कार्य तेज करने की मांग की है।

सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर बिझड़ी के समीप गिरा पेड़। -संवाद

सलौणी दियोटसिद्ध सड़क पर बिझड़ी के समीप गिरा पेड़। -संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें