नादौन (हमीरपुर)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय नादौन के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में 35,100 रुपये की राशि भेंट की।
विज्ञापन
यह राशि स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और कार्यालय कर्मचारियों से एकत्रित की गई थी। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुशील कुमार व अरविंद कुमार ने बताया कि राशि एकत्रित करने में विद्यार्थियों अभिशांत, ध्रुव, विनायक, आयुष, प्रणव, रितेश, सोहम, आर्य वंश, प्रणव और अर्णव की विशेष भूमिका रही। प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद के माध्यम से यह राशि राहत कोष में भेजी गई। प्रधानाचार्य दिले मोहम्मद ने भी व्यक्तिगत स्तर पर 51,000 रुपये की राशि आपदा राहत कोष में प्रदान कर मिसाल कायम की।