10 जून के अंक में प्रकाशित मेडिकल कॉलेज की खबर।
- फोटो : 1
रंगस(हमीरपुर)। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज जोलसप्पड़ में रैंप के ऊपर से महज पांच फीट की ऊंचाई पर गुजर रही थ्री-फेज बिजली लाइन को शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर लाइन को शिफ्ट करवाया।
लंबे समय से यह लाइन निर्माण में बाधा बनी हुई थी। मजदूरों को खतरे के साये में काम करना पड़ रहा था। समस्या को 10 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। खबर छपने के बाद बिजली बोर्ड हरकत में आया और बुधवार को कनिष्ठ, सहायक और अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज परिसर में भवन निर्माण चल रहा है। परिसर के एक हिस्से से गुजर रही थ्री-फेज बिजली लाइन के कारण निर्माण एजेंसी को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण के दौरान मशीनरी और श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ था।
यहां पर निर्माण में जुटी कंपनी की ओर से बिजली बोर्ड को तीन बार पत्र लिखकर लाइन को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का आग्रह किया गया था, लेकिन लंबे समय तक लाइन शिफ्ट नहीं हो पाई थी। अब मजदूरों को कार्य में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।
कोट्
मजदूरों की सुरक्षा को देखते हुए कर्मचारियों को मौके पर भेजकर परिसर से थ्री-फेज लाइन को शिफ्ट करवाने का कार्य करवा दिया है।
-संदीप सांगल, सहायक अभियंता, बिजली उपमंडल रंगस