फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब स्कूल से घर तक पहुंचेगी बच्चों की दैनिक शिक्षा रिपोर्ट

Thu, 11 Jun 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्री-प्राइमरी कक्षाओं में पढ़ने वाले तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के नौनिहालों की सीखने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब बच्चों को स्कूल में क्या पढ़ाया गया, इसकी जानकारी सीधे अभिभावकों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के अनुसार शिक्षकों को प्रतिदिन पढ़ाए गए विषयों और गतिविधियों की जानकारी पीडीएफ के रूप में व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करनी होगी। इसके बाद अभिभावक, विशेषकर माताएं, बच्चों की सीखने की गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर सकेंगी।
इस पहल का उद्देश्य तीन से पांच वर्ष तक के नौनिहालों के पंचकोशीय विकास को मजबूत करना है, साथ ही घर और स्कूल दोनों जगह खेल-खेल में शिक्षा को बढ़ावा देना है। इससे बच्चों पर से किताबों का बोझ कम करने और पहली कक्षा में प्रवेश से पहले उन्हें बोलने व लिखने में सक्षम बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विभाग का लक्ष्य है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं और सीखने का बेहतर माहौल मिले। वर्तमान में जिलेभर के 402 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जहां बच्चों को बाल वाटिका के तीन चरणों के तहत शिक्षा प्रदान की जा रही है।
कोट
प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं में दाखिल नौनिहालों की माताओं के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुपों के माध्यम से माताएं बच्चों के लिए स्कूलों में करवाई गई गतिविधियों पर नजर रख सकेंगी। स्कूल प्रमुखों को इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें