फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजरफ्तारी से दुर्घटनाग्रस्त हुए दो वाहन, तीन को आईं चोटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर में लापरवाही और तेजरफ्तारी से वाहन चलाने के दो मामले दर्ज हुए हैं। इन दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों को चोटें आई हैं। बबली देवी पत्नी रोशन लाल निवासी गांव व डाकघर नाघियार तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 सितंबर शाम सवा सात बजे वह चंबेह गांव के पास सैर कर रही थी तो पथलयार की तरफ से एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आया और सड़क से नीचे खेत में गिर गया। जिस पर दो लड़के सवार थे। जिन्हें चोटें आई।
विज्ञापन

यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की तेजरफ्तारी और लापरवाही के कारण हुआ है। दूसरे मामले में रामपाल पुत्र गोविंद राम गांव बुढान डाकघर लोहारली तहसील बड़सर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 21 सितंबर शाम सवा पांच बजे वह बुढ़ान चौक पर मौजूद था तो रैली की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आई और रेन शेल्टर से करीब 50 मीटर नीचे नाले की तरफ लुढ़क गई। जिस कारण गाड़ी के चालक संजय कुमार को चोटें आईं। यह हादसा गाड़ी चालक की लापरवाही के कारण हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामले दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें