फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर तीन विभागों को नोटिस

Thu, 08 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर परिषद हमीरपुर में अतिक्रमण और अवैध भवन निर्माण का मामला गरमा गया है। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई कर उपमंडलाधिकारी नागरिक ने नगर परिषद हमीरपुर, शिक्षा और राजस्व विभाग को नोटिस भेज मामले से जुड़े तथ्य सौंपने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार ने जिला प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपा है। अश्वनी कुमार का आरोप है कि शहर में अतिक्रमण के कारण शहरवासियों को कई प्रकार की दिक्कतें पेश आ रही हैं। शिकायत के बावजूद नगर परिषद महज खानापूर्ति कर रहा है।

शहर में शिक्षा विभाग की जमीन पर पहले नगर परिषद ने शौचालय और दुकान का निर्माण करवाया। इसके बाद जिस व्यक्ति को दुकान आवंटित की, उसने छत टपकने का तर्क देकर दूसरी मंजिल का निर्माण कर दिया।
विज्ञापन


हालांकि भवन निर्माण को नगर परिषद ने मंजूरी दी है लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुकान की छत के बजाय शौचालय की छत तक दूसरी मंजिल के भवन का निर्माण कर दिया। साथ ही शौचालय को जाने वाले रास्ते पर लोहे की सीढ़ियां लगा दीं। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि अतिक्रमण की शिकायत मिली है। नगर परिषद, शिक्षा और राजस्व विभाग से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें