फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन फोरलेन पर कार हादसे में तीन गायों की मौत, तीन युवक भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी गायों को मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के ऐतिहासिक गुरुद्वारा के निकट फोरलेन पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन युवक घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार कार नादौन से ज्वालामुखी की ओर जा रही थी, तभी सड़क किनारे बैठी गायों को चालक देख नहीं पाया और जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक गाय गर्भवती थी, जिसका पेट फटने से उसमें पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने मृत गायों को सड़क किनारे हटाकर ढक दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकराकर पलट गई, जिससे उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें