फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो सत्रों से हजारों मेधावियों को नहीं मिल पाए टैबलेट

Sun, 29 Jun 2025 05:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा
विज्ञापन

मेधावी सूची जारी होने के बाद भी निदेशालय ने नहीं जारी की रिपोर्ट

शैक्षणिक सत्र 2023-24 और 2024-25 के विद्यार्थियों को नहीं मिल पाई है सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। दो शैक्षणिक सत्रों के बाद भी जिला के मेधावियों को टैबलेट देने का कार्य नहीं हो पाया है। शिक्षा निदेशालय की ओर से मेधावियों को मोबाइल टैबलेट एवं गैजेट प्रदान करने के लिए कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
ऐसे में मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में उच्चत्तर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से जिला के मेधावी विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट प्रदान किए गए थे, लेकिन उसके बाद अभी तक टैबलेट वितरित करने संबंधी कोई निर्देश जारी नहीं हुए हैं। हालांकि शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों की सूची डेढ़ वर्ष पूर्व जिला उपनिदेशक कार्यालय को भेज दी है, जिसमें विद्यार्थियों के नाम के साथ अंकों की सूची शामिल है, लेकिन समय पर टैबलेट न मिलने से विद्यार्थियों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है।
विज्ञापन


अभिभावकों का कहना है कि दो शैक्षणिक सत्रों से विद्यार्थी मोबाइल टैबलेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वार्षिक परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत करके टैबलेट लेने के लिए अंक प्राप्त किए हैं, ताकि उन्हें आगामी समय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन शिक्षा के लिए मोबाइल टैबलेट आदि न खरीदने पड़े। सरकार की अनदेखी व शिक्षा निदेशालय की देरी के चलते विद्यार्थी मजबूरन महंगे दामों पर उपकरण खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सत्र 2023-24 में जमा दो कक्षा के विद्यार्थी कुछ माह बाद महाविद्यालय की पढ़ाई समाप्त कर लेंगे। ऐसे में उपकरणों का आवंटन अनुचित होगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट

शिक्षा निदेशालय से दोनों शैक्षणिक सत्र के मेधावी विद्यार्थियों की सूची आ गई है, लेकिन अभी तक मोबाइल टैबलेट प्रदान करने के बारे में कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए हैं। निर्देशों के बाद ही आगामी प्रक्रिया शुरू होगी।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें