फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सडक किनारे खड़ी आल्टो कार का टायर ले उड़े चोर

Wed, 02 Jul 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ी कार का एक टायर हुआ चोरी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत सरेड़ी में रात को चोर एक गाड़ी का अगला टायर चुराकर ले गए। चोरों ने गाड़ी को ईंट पर खड़ा कर दिया। अब चोरों ने गाड़ी का एक ही टायर क्यों चुराया, हर कोई हैरान है। चोरों ने गाड़ी को खोलने का भी प्रयास किया है। इसमें वह कामयाब नहीं हुए। सरेड़ी गांव के अश्वनी कुमार ने बताया कि घर के पास गाड़ी को सड़क के एक छोर पर खड़ी करते हैं। सुबह जब उनकी पत्नी ने गाड़ी को देखा तो गाड़ी का आगे का एक टायर नहीं था। गाड़ी को ईंटों के ऊपर खड़ा कर दिया गया था। अश्वनी कुमार ने तुरंत इसकी सूचना गलोड़ पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। घटना के बाद गलोड़ क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए हैं। लोगों ने बताया कि गाड़ियां सड़कों के किनारे ही खडी रहती हैं। गलोड़ पुलिस के प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। रात को गश्त भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें