फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णानगर से सोना और नकदी ले उड़े चोर

विज्ञापन
कृष्णानगर, हमीरपुर में चोरों ने बिखेरा अलमारी का सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। वार्ड नंबर एक कृष्णानगर में ताले तोड़कर चोर पांच तोले सोना और 35 हजार रुपये नगद उड़ा ले गए हैं। रविवार शाम को चोरी का पता चलते ही पीड़ित परिवार ने सदर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

अंकुर कुमार निवासी वार्ड नंबर एक कृष्णानगर, हमीरपुर 13 अक्तूबर को परिवार सहित चंडीगढ़ गए थे। इसके बाद उनके घर पर कोई नहीं था। 17 अक्तूबर की शाम जब परिवार के सदस्य चंडीगढ़ से लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया।
यह देखकर परिवार के सदस्यों ने अंदर रखी अलमारी को देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लॉक तोड़कर चोर यहां रखे पांच तोले के सोने के गहने, चांदी की पायलें और 35 हजार नकदी को उड़ा ले गए। अंकुर कुमार ने सदर पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एएसआई कुलमेष की अगुवाई में पहुंची टीम ने छानबीन की। थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें