फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में खिड़की की ग्रिल तोड़ घर में घुसे चोर

Sat, 13 Jun 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना क्षेत्र सुजानपुर के तहत वार्ड नंबर छह में घर के ताले तोड़कर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। शातिर चोरों ने घर के पीछे बनी खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि घर में आभूषण, नकदी या अन्य कीमती सामान नहीं रखा गया था, जिससे बड़ी चोरी होने से बचाव हो गया। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला जब परिवार दिल्ली से अपने घर पहुंचा।
वार्ड नंबर छह निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में सरकारी नौकरी करते हैं और उनका परिवार भी वहीं रहता है। जब वे सुबह घर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और अंदर सारा सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने बताया कि घर का निरीक्षण किया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल परिवार की ओर से थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें