फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खोर गांव में चोरों ने घर में लगाई सेंध, नोटों के बंडल और हार चुराए

Sun, 12 Oct 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पुलिस थाना नादौन के तहत कोहला पंचायत के खोर गांव में हुई चोरी की घटना के बाद छानबीन करने पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत ग्राम पंचायत कोहला के खोर गांव में शुक्रवार रात को चोरों ने सेंध लगाकर एक घर से नकदी और कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना का पता शनिवार सुबह चला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक विजय कुमार पुत्र रतन चंद परिवार सहित चंडीगढ़ में रहते हैं। गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के चलते शनिवार सुबह ही वह घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुबह देखा कि घर के दरवाजों के ताले टूटे थे और बाहर से कुंडी लगाकर दरवाजे बंद किए गए थे। परिवार ने जब अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे गए 11 हजार रुपये के नए नोटों के बंडल, एक अंगूठी सहित नोटों के कुछ हार गायब थे। हालांकि अन्य सामान सुरक्षित था। परिजनों ने घटना के बारे में तुरंत नादौन पुलिस को सूचना दी।
वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। उधर, थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें