फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा के ओएसडी के घर में चोरी

Fri, 11 Dec 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी के घर से बीती रात चोर करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ज्वेलरी ले उड़े हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 ओएसडी प्रदीप ठाकुर पुत्र कर्म सिंह ठाकुर निवासी मुंडखर के पुराने घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। रात के समय परिवार के सभी सदस्य नए मकान में सो रहे थे। ज्वेलरी सहित पूरा सामान पुराने मकान में रखा हुआ है। चोरों ने पुराने मकान का दरवाजा तोड़ा। इसके बाद चोर मकान में दाखिल हुए।

कमरों में रखे ट्रंकों के चोरों ने ताले तोड़े। यहां से चोर करीब 21 तोले सोने की ज्वेलरी ले उड़े हैं। इसमें दो सोने के सेट, दो नाक की नथें, सोने की अंगुठियां और गले की चेन शामिल हैं। परिजनों को चोरी की भनक सुबह के समय लगी, जब उन्होंने पुराने मकान के ताले टूटे हुए देखे। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें