फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतकर में घर के ताले तोड़ गहने-नगदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गारली(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ग्राम पंचायत गारली के मतकर गांव में चोरों ने एक घर के कमरे के ताले तोड़ हजारों के गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित परिवार को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गारली के गांव मतकर में ध्यान सिंह पुत्र गंगा राम के घर सोमवार रात करीब 2 बजे चोर घर के एक कमरे के ताले तोड़कर सात संदूक व सूटकेस उठाकर जंगल में ले गए। वहां पर सभी संदूकों के ताले तोड़े व उनमें से 15 हजार नगद और करीब 80 हजार के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। ध्यान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह परिवार सहित सोमवार रात करीब 9 बजे सो गए थे। 2 बजे के आसपास उनकी बेटी को कुछ आहट सुनाई दी। परिवार के सदस्यों ने जब उठकर देखा तो एक कमरे का ताला टूटा पाया। जब अंदर जाकर देखा तो संदूक गायब थे। शोर मचाने पर गांववासी इकट्ठा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। देर रात तक चोरों को पुलिस व गांववासी ढूंढते रहे, लेकिन कोई पता न चला। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से भी चोरों को ढूंढने में लगी है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि मतकर गांव में सोमवार रात चोरी हुई है। जिसमें लगभग एक लाख के करीब नगदी व गहने चोरी हुए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें