फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े जिला के बच्चे, मोबाइल के अभाव में महज एक छात्र वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना के इस संकट काल में जिला के बच्चे जहां ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं, वहीं एक बच्चा ऐसा है जो मोबाइल फोन न होने के कारण ऑनलाइन स्टडी नहीं कर पा रहा है। इसके लिए अध्यापक नोट्स उसके घर-द्वार पहुंचा रहे हैं। हालांकि प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत तो सभी बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उच्च शिक्षा विभाग के तहत नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला राजकीय उच्च पाठशाला चौकी का छात्र बिना फोन के ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित है।
विज्ञापन

जिलाभर में एक छात्र के अभिभावकों के सिवाय बाकी सभी के पास मोबाइल फोन हैं। चौकी स्कूल के इस छात्र को अध्यापक घर-द्वार नोट्स पहुंचा रहे हैं। हालांकि शिक्षा मंत्री ने हाल ही में गरीब बच्चों को मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने के घोषणा की है, लेकिन यहां पढ़ाई से वंचित रह रहे इस बच्चे को कब फोन मिलेगा, इस बात का इंतजार करना होगा। जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के तहत 24462 और उच्चतर शिक्षा विभाग में 18379 बच्चे पंजीकृत हैं। इन 42841 बच्चों में से महज एक बच्चा ही ऑनलाइन स्टडी नहीं कर पा रहा है जबकि शेष ऑनलाइन ग्रुपों से जुड़े हैं। लोगों में अनिल मनकोटिया, जोगिंद्र कुमार, विवेक राणा ने सरकार से गरीब तबके के छात्रों को मोबाइल फोन और डाटा पैक उपलब्ध करवाने की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीके नड्डा का कहना है कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर के तहत किसी भी छात्र के ऑनलाइन पढ़ाई से न जुड़े होने की सूचना नहीं है। उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा दिलवर जीत चंद्र का कहना है कि पंद्रह दिन पहले करीब एक दर्जन बच्चे ऐसे थे जो ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़े थे, लेकिन अब अधिकतर ने फोन ले लिया है। महज चौकी स्कूल का एक छात्र ऑनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ा है। जिसे घर पर नोट्स भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें