फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्कूल स्तर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत जिले में स्कूल स्तर पर विशेष फोकस किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक स्कूल में 14-15 वर्ष की लड़कियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठकें आयोजित करने का आग्रह किया। वहीं, जिले के सभी छह स्वास्थ्य खंडों के खंड चिकित्सा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों में आवश्यकतानुसार टीकाकरण सत्र आयोजित करने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 1,550 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में लंबे समय तक एचपीवी संक्रमण रहने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। सर्विकल कैंसर के लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों में लंबे समय तक संक्रमण को प्रमुख कारण माना गया है। उन्होंने उक्त आयु वर्ग की सभी लड़कियों और उनके अभिभावकों से टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने में योगदान देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें