फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की हो व्यवस्था

Tue, 25 Feb 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन का प्रतिनिधिमंडल एसके कौड़ा की अध्यक्षता में अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर अनुपम ठाकुर से मिला। संगठन ने मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाएं देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल पुरुषोत्तम कालिया, मनोहर लाल, हेमराज शर्मा, विपिन शर्मा, ओपी नंदा, रणजीत ठाकुर, प्रेम चंद आदि ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए वरिष्ठ नागरिकों की पर्ची तो समय पर बन जाती है लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास उन्हें इलाज के लिए वरीयता नहीं दी जाती है। जिस कारण उन्हें इलाज के लिए काफी समय इंतजार करना पड़ता है। संगठन ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाए। मेडिकल कॉलेज में विभिन्न टेस्ट करवाने की मशीनें भी खराब हैं, जिससे आम रोगियों को इस सुविधा से वंचित रहना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि वरिष्ठ नागरिकों को सप्ताह में दो-तीन दिन सायं दो से चार बजे तक विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। अतिरिक्त निदेशक प्रशासन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर अनुपम ठाकुर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने जो भी समस्याएं ध्यान में लाई हैं, इनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें