फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की पेंशन समस्या का हो स्थायी समाधान : अशोक

Sat, 22 Mar 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक हमीरपुर बस अड्डा में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने की। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया और संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई। पेंशनरों की पेंशन समस्या के स्थाई समाधान की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने कहा कि परिवहन पेंशनरों के नियम सरकारी पेंशनरों के नियमों के समरूप हैं। इसलिए निगम के अन्य पेंशनरों को माह की प्रथम तिथि को पेंशन देय सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

एचआरटीसी पेंशन समस्या समाधान मंच हमीरपुर इकाई के चुनाव प्रदेश अध्यक्ष अशोक पुरोहित की अध्यक्षता में हुए। इस दौरान सर्वसहमति से तारा चंद को प्रधान का दायित्व दिया गया। वहीं महासचिव कमलेश कुमार, उपप्रधान राजकुमार, कोषाध्यक्ष मोती लाल, संगठन मंत्री देवराज ठाकुर, कानूनी सलाहकार राकेश शर्मा और सचिव महेंद्र सिंह बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य जसवंत, हरी राम, विचित्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें