फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पैरा वर्करों के पदों पर भर्ती के लिए युवाओं में खासा उत्साह

विज्ञापन
जल शक्ति विभाग हमीरपुर में पैरा वर्करों के पदों के लिए आवेदन करने आए युवा।संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जलशक्ति विभाग डिवीजन हमीरपुर में पैरा वर्करों के पदों को भरने के लिए युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हमीरपुर डिवीजन में पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर और मल्टीपर्पज वर्करों के 66 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग के पास 700 के करीब युवाओं ने आवेदन जमा करवा दिए हैं। जबकि, आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में युवा आवेदन करने में लगे हुए हैं, ताकि उन्हें जलशक्ति विभाग में स्थायी रोजगार मिल सके।
विज्ञापन



जलशक्ति विभाग डिवीजन हमीरपुर में पैरा पंप ऑपरेटर के 21 पद, पैरा फिटर के नौ पद और मल्टीपर्पज वर्कर के 36 पद भरे जाने हैं। इसके लिए युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभाग के पास पैरा पंप ऑपरेटर के लिए 219 आवेदन, पैरा फिटर के लिए 143 आवेदन और मल्टीपर्पज वर्कर के लिए 270 युवाओं ने आवेदन कर दिया है। विभाग में यह पद पैरा वर्कर पॉलिसी के तहत भरे जा रहे हैं। विभाग पैरा वर्कर कर्मचारियों से हर दिन छह घंटे डयूटी लेगा। जलशक्ति विभाग पैरा पंप ऑपरेटरों को हर माह 6,000 रुपये वेतन, पैरा फिटर को 6,000 रुपये और मल्टीपर्पज वर्कर को हर माह 4400 रुपये वेतन दिया जाएगा। जलशक्ति विभाग कार्यालय में युवा आवेदन जमा करवाने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। युवाओं की भीड़ सुबह से लेकर शाम तक जुट रही है। आवेदन करने की पांच फरवरी आखिरी तिथि रखी गई है।
जलशक्ति डिवीजन हमीरपुर में पैरा वर्करों के 66 पदों को भरने के लिए युवाओं से आवेदन मांगें गए हैं। पैरा वर्करों के पदों को भरने के लिए युवाओं से पांच फरवरी तक आवेदन मांगें गए हैं। ऐसे में युवाओं के आवेदन और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. संजय ठाकुर, अधिशाषी अभियंता, जलशक्ति विभाग डिवीजन हमीरपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें