फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी-अंबोटा-बड्डू सड़क पर हादसों का बढ़ा खतरा

Tue, 29 Jul 2025 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी-अंबोटा-बड्डू वाया बुनानी सड़क पर हादसों का खतरा बना हुआ है। सात किलोमीटर सड़क पर मोड़ और ढलान वाले स्थानों पर विभाग की ओर से पैरापिट व रेलिंग नहीं लगाई गई है।
ऐसे में रात्रि समय में वाहन चालकों को वाहनों को मोड़ने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुरक्षा न होने से आए दिन सड़क पर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, लेकिन समस्या का कोई भी कार्रवाई नहीं हो रहा, जिसका खामियाला स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में वाहन चालकों शशिपाल, जगतराम, शुभम, राजेंद्र, संजीव आदि ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को पांच वर्ष से अधिक समय बीत चुका है। निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने सुरक्षा को लेकर पैरापिट और रेलिंग लगाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि यह सड़क पांच पंचायतों को जोड़ती है। वहीं, सड़क पर कई तीखे मोड़ों के साथ गहरी खाई और नाले हैं। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो सकती हैं।
विज्ञापन

वहीं, रेलिंग और पैरापिट होने से दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क का निरीक्षण कर कार्य को करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें