दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में सावन माह में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। सोमवार को मंदिर में हुर्द चढ़ावे की गणना में 15,19,200 रुपये चढ़ावे के रूप में 7,93,650 रुपये दान के रूप में रुपये कुल योग 23,12,850 रुपये चढ़े।
वहीं, बहुमूल्य धातुओं में मंदिर में सोना दो ग्राम 410 मिलीग्राम, चांदी 98 ग्राम 220 मिलीग्राम, विदेशी मुद्राओं यूएसए के 68 डॉलर, यूएई दिहराम 20, कुवैत दीनार एक, सिंगापुर डॉलर 10 विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। श्रद्धालुओं की ओर से 60 बकरे बाबा को अर्पित किए गए, जिनकी न्यास द्वारा खुली बोली लगाकर 1,49,500 रुपये बाबा के खजाने में जमा करवाए गए।
यह जानकारी मंदिर अधिकारी न्यास अध्यक्ष व एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने दी। संवाद