फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी मंदिर और अस्पताल चौक पर वर्षाशालिका की दरकार

Sat, 04 Apr 2026 12:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी माता मंदिर चौक पर वर्षा शालिका का अभाव। संवाद
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी माता मंदिर चौक और अस्पताल चौक पर यात्रियों को वर्षाशालिका की सुविधा नहीं मिल पाई है। लोगों को धूप और बारिश में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए जल्द वर्षाशालिका के निर्माण की मांग की है। यात्रियों ने बताया कि यह चौक महत्वपूर्ण स्थान हैं, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद यहां पर बैठने और मौसम से बचाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है।

मरीजों और उनके परिजनों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों स्थानों पर वर्षाशालिका का निर्माण किया जाए, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, एनएच 03 के हाइवे इंजीनियर अंकित सिंह ने बताया कि अस्पताल चौक और मंदिर चौक पर सरकारी भूमि नहीं है। अगर सरकारी भूमि मिलती है तो वहां वर्षाशालिका बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें