फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मार्च 2026 तक पूरा होगा ऑडिटोरियम का कार्य

Tue, 16 Sep 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर स्थित जोलसप्पड़ में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम (सभागार) का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूरा होगा। लोक निर्माण विभाग ने सभागार का 50 फीसदी कार्य पूरा करवा लिया है। शेष 50 फीसदी निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। वर्तमान में सभागार में पहली मंजिल पर वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पार्किंग में आगंतुकों और मेडिकल कॉलेज स्टाफ को वाहन खड़ा करने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी मंजिल में आधुनिक कैफेटेरिया और गेयटी थियेटर या हमीरपुर स्थित टाउन हॉल की तर्ज पर एक दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जा रहा है। अब इसके बाद भवन की तीसरी मंजिल पर एक सभागार का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इसमें एक समय में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। हॉल को आधुनिक ऑडियो-वीडियो उपकरणों से लैस किया जाएगा जिससे किसी भी अधिकारिक, सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन आसानी से किया जा सके। तीन मंजिला सभागार भवन के निर्माण कार्य पर 24 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।

सभागार का 50 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य को पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षुओं को आधुनिक सुविधाओं से लैस सभागार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पंकज कौशल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें