नालटू के पास क्षतिग्रस्त सड़क हुई बहाल। स्रोत : जागरूक पाठक
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत नालटू के पास टूटी सड़क अस्थाई रूप से बहाल हो गई है। बीते दिन भरेड़ी से जाहू सड़क नालटू के पास टूट गई थी। इससे यातायात पूरी तरह बाधित था। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त हिस्से पर मिट्टी डालकर सड़क को अस्थायी रूप से बहाल कर दिया है। सड़क के खुलते ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग केवल अस्थायी समाधान तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क की स्थायी मरम्मत के लिए भी जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं। संवाद